13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

एक्सीडेंट वीडियो: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार दुर्घटना का वीडियो आया सामने

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार दुर्घटना का वीडियो सामने आया है। एक्सीडेंट के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तेज गति से चल रही कार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से नीचे उतर गई, जिसके बाद कार डिवाइडर पर बने अंडरपास की दीवार से जा टकराई और ये हादसा हुआ। कल पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली से जयपुर लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के बीच रास्ते में नौगांवा क्षेत्र के गांव खुशपुरी के पास उनकी कार इस हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई, जबकि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह और उनका ड्राइवर घायल हुए थे।

Google source verification