सरिस्का की वादियों में झमाझम बरसात के बाद नटनी का बारा रूपारेल नदी में करीब 1 फुट पानी की आवक हुई पानी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जिसमें स्थानीय निवासी का कहना है कि यह मानसून शुरुआत हुई तब ऐसी नदी आई थी या अब जब मानसून की विदाई हो रही है तब इस तरह की नदी आई है। काफी दिनों बाद रूपारेल नदी नटनी का बारा में पानी देखने को मिला है। वही अकबरपुर सरिस्का रेंज में हुई बरसात के बाद काली खोल नाले में भी पानी की आवक देखने को मिली है जिसमें अब यह पानी रूपारेल नदी में मिलकर जयसमंद बांध में जाएगा । सरिस्का की वादियों में हो रही लगातार तीन दिनों से बरसात के बाद सरिस्का के जलाशयों में भी पानी आ गया है जिसमें वन्यजीवों को पानी की पूर्ति हो सकेगी । बीच में जो मानसून कमजोर होने की वजह से जलाशय सूख रहे थे पर अब बरसात का पानी आने से सरिस्का में स्थित सभी जलाशयों में पानी की मात्रा बढ़ेगी और वन्यजीवों के लिए काफी लाभप्रद रहेगी ।