
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अभ्यर्थी 11 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। विंग कमांडर कमांडिंग ऑफिसर अभिषेक सिंह ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती 01/2025 के लिए 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्में अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र होंगे।
12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा
साथ ही अभ्यर्थी को 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन करने के पास होंगे।
यहां करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की अधिकारिक वेबसाइट http://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर वेबसाइट पर 11 फरवरी 2024 की रात्रि 11 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
Published on:
06 Feb 2024 11:59 am
