
Avian Influenza H9N2: चीन में तेजी से बढ़ रही सांस संबंधी बीमारी को लेकर चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है। विशेषज्ञों के अनुसार एच 9 एन 2 वायरस से होने वाली इस बीमारी में जुकाम-खांसी व बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत होती है। वहीं, बच्चों में इसका अधिक असर बताया जा रहा है। ऐसे में जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों पर ऑक्सीजन सिलेण्डरों सहित जरुरी अन्य संसाधनों की जांच की जा रही है।
जिला अस्पताल में भी पिछले सात दिन में 2 बार मॉक ड्रिल की जा चुकी है। फिलहाल चिकित्सा विभाग की ओर से जिला अस्पताल में लगे 6 ऑक्सीजन प्लांट व 1 तरल ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा किया जा रहा है।
सभी कर्मचारियों को दे रहे प्रशिक्षण
हालांकि हमारे देश में एच 9 एन 2 वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन चिकित्सा विभाग की ओर से एहतियातन सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। खासतौर से एच 9 एन 2 वायरस से सांस व फेफड़ों संबंधी परेशानी होने के कारण जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को ऑक्सीजन सिलेण्डर व ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के इस्तेमाल का फिर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कोविड की तरह ही प्रोटोकॉल जरूरी
एच 9 एन 2 वायरस से बचाव के लिए कोरोना संक्रमण के समय बरती गई सावधानियां वापस बरतनी होगी। इसके तहत मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना जरूरी है। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इसके साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखें और बार-बार हाथों को धोते रहें। वहीं, जुकाम-खांसी व बुखार होने पर आइसोलेशन में रहने के साथ ही चिकित्सक से परामर्श लें।
जागरुकता जरूरी
एच 9 एन 2 वायरस का हमारे देश में अभी एक भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन हमें कोरोना संक्रमण के समय बरती गई सावधानियां वापस बरतनी होगी। ताकि बीमारी से बचा जा सके। वहीं, एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में भी सभी इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं।
डॉ. सुनील चौहान, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, सामान्य अस्पताल।
Published on:
02 Dec 2023 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
