
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 194 राजकीय विद्यालय को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
अलवर के 9 राजकीय विद्यालय
इनमें इन विद्यालयों में अलवर के 9 राजकीय विद्यालय भी शामिल हैं। प्राथमिक स्तर के 46, उच्च प्राथमिक स्तर के 90 तथा उच्च माध्यमिक स्तर के 58 विद्यालय शामिल हैं। महात्मा गांधी विद्यालयों में लगेंगे प्ले एलीमेंट्स प्रदेश के 966 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) में प्री-स्कूल एजुकेशन के लिए चरणबद्ध रूप से प्ले एलीमेंट्स लगाए जाएंगे।
कितने करोड़ की वित्तीय स्वीकृति?
इसके लिए गहलोत ने 7.83 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनमें प्रति विद्यालय चाइल्ड फ्रेंडली फर्नीचर के 3-3 सैट तथा आउटडोर प्ले मैटेरियल का एक-एक सैट लगाए जाएंगे। स्टूडेंट्स की मौलिक आवश्यकता का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा।
विधार्थियों की सुविधाओं और पढ़ाई की बेहतर सुविधा के लिए स्स्कूलों में प्लास्टिक टाॅप तथा आयरन बेस वाली कुर्सी-टेबल, स्लाइड, सी-साॅ, राॅकर आदि स्थापित किए जाएंगे।
Published on:
19 Jul 2023 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
