9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्यूआई का हाई लेवल दे रहा तख़लीफ़, कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं लोग

आज शुक्रवार को भिवाड़ी का एक्यूआई दोपहर तक 376 है, हालाँकि अलवर का एक्यूआई पहले के मुकाबले कम है। दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी ने कई शहरों की आबोहवा बिगाड़ कर रख दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
gdf

दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी ने कई शहरों की आबोहवा बिगाड़ कर रख दी है। आज शुक्रवार को भिवाड़ी का एक्यूआई दोपहर तक 376 है, हालाँकि अलवर का एक्यूआई 190 है जो पहले के मुकाबले कम है। गुरुवार को अलवर का एक्यूआई 239 और भिवाड़ी का 370 पहुंच गया था।

आसमान में जलते पटाखों की वजह से प्रदूषण स्तर अचानक खतरनाक चुका है। कहा जा रहा है इसका असर ये होगा कि आने वाले दिनों में हवा और भी जहरीली हो जाएगी। हवा में धूल के कणों व अति सूक्ष्म कणों की मात्रा लगातार बढ़ रही है। इसके चलते सांस के मरीजों को जहां दिक्कत हो रही है।

वहीं ऐसे लोग जिन्हें एलर्जी की समस्या है,उन्हें आंखों में जलन व खांसी की परेशानी हो रही है। गुरुवार को शहर का एक्यूआई 178 रहा। जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। जबकि दीपावली पर शहर का एक्यूआई 300 से अधिक पर पहुंच गया,जो स्वास्थ्य के लिए बहुत खराब था।

सांस की दिक्कत और आंखों में जलन शिकायत: शहर में दीपावली पर चले पटाखों और वाहनों की आवाजाही ने प्रदूषण को अचानक अधिक बढ़ा दिया। इसके चलते घर से बाहर निकलने पर लोगों को धुआं की वजह से सांस लेने में दिक्कत,आंखों में जलन और खांसी की शिकायत रही।

प्रदूषण में क्या सावधानियां बरतें

-घर में प्राकृतिक एयर-प्यूरीफाइंग पौधे जैसे मनी प्लांट, एलोवेरा और स्पाइडर प्लांट लगाएं
-जरूरी हो तभी बाहर निकलें
-मास्क पहनें
-अच्छी डाइट लें
-हाइड्रेट रहें