
अलवर कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने देखे शहर के पर्यटन स्थल, कलक्टर ने माना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभर सकता है अलवर
अलवर. जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने अलवर शहर के विभिन्न पर्यटक स्थलों का निरीक्षण कर कहा कि शहर में पर्यटक स्थल तो बहुत हैं, लेकिन इनकी पर्यटकों को नहीं मिल पाती। अब जरूरत है कि अलवर की इमेज जयपुर के पिंकसिटी की तर्ज पर अमेजिंग अलवर की बने। इसके लिए जिले के पर्यटक स्थलों के विकास के लिए समयबद्ध विकास व जीर्णोद्धार की योजना बनाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को अमेजिंग अलवर के तहत जिले के पर्यटक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि अलवर शहर एवं जिले के अन्य पर्यटक स्थलों की बदहाली को राजस्थान पत्रिका में विभिन्न अवसरों पर प्रमुखता से उजागर किया गया था। राजस्थान पत्रिका में 1 जनवरी को सागर में गंदगी की परतें, 29 जनवरी को तूफान का दर्द झेली ऐतिहासिक इमारत फतेहजंग गुंबद व 30 जनवरी को बदहाल मोतीडूंगरी पार्क शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए गए थे। जिला प्रशासन ने इन खबरों को गंभीरता से लिया और स्वयं जिला कलक्टर सिंह ने शनिवार को इन पर्यटक स्थलों का निरीक्षण कर हालात जाने।
यह दिए निर्देश
जिला कलक्टर ने शहर के पर्यटक स्थलों के निरीक्षण के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अलवर को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए अमेजिंग अलवर के तहत इन पर्यटक स्थलों का विकास करना आवश्यक है। इस अभियान के तहत पर्यटक स्थलों के विकास की योजना तैयार की जाए, जिसमें दीर्घकालीन योजनाएं भी शामिल हो। साथ ही पर्यटकों को जिले के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी आसानी मिल सके, इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, सरिस्का आदि स्थानों पर एलइडी लगाई जाएं, जिसमें पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी सम्मलित हो। उन्होंने रेलवे स्टेशन एवं ट्यूरिस्ट रिसेप्शन सेन्टर का अवलोकन कर रेलवे स्टेशन पर एल.ई.डी. टी.वी. स्क्रीन लगाने एवं रिसेप्सन सेन्टर पर पर्यटकों को अलवर जिले से सम्बन्धित ब्रोशर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फतेहगंज गुम्बद एवं मोती डूगरी स्थलों पर साफ सफ ाई रखने एवं पौध रोपण करने के निर्देश दिए। विवेकानन्द स्मारक में स्वामी विवेकानन्द का साहित्य रखवाने एवं ऊपरी मंजिल पर स्थित कक्षों के बेहतरीन रखरखाव पर बल दिया।
कलक्टर ने माना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभर सकता है अलवर
जिला कलक्टर ने मूसी महारानी की छतरी, संग्रहालय, बाला किला एवं बायोडायवरसिटी पार्क में पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्य योजना बनाने को कहा। इस अवसर पर अलवर के उपखण्ड अधिकारी नीलाभ सक्सेना, नगर विकास न्यास के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता पी.के.जैन, पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ. टीना यादव, संग्रहालय अध्यक्ष प्रतिभा यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
05 Feb 2019 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
