
कोरोना मरीजों और आमजन के लिए राहत की खबर, ऑक्सीजन बेड की वेटिंग हुई खत्म, मरीजों की संख्या कम हो रही
अलवर. कोरोना के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब सामान्य चिकित्सालय में कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन बेड के लिए इंतजार नहीं करना पडेगा। पिछले काफी दिनों से चल रही वेटिंग अब खत्म हो गई है। सामान्य चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि अस्पताल में 340 बेड फुल है इसमें से 260 ऑक्सीजन बेड है। सामान्य 40 बेड ही बचे हुए हैं। आक्सीजन बेड की वेटिंग कम हो गई है। उन्होंने कहा कि लोकडाउन का असर अब दिखने लगा है। कोरोना की चेन टूटने लगी है। इससे मरीजों की संख्या कम हो रही है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में तूफान से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम पूरा किया हुआ है । जनरेटर के लिए करीब 1700 लीटर डीजल एडवासं स्टॉक रखा हुआ है। इसके साथ ही मरीजों के लिए खाने पीने की कोई परेशानी ना हो इसके लिए राशन का पूरा स्टॉक किया है।
अस्पताल में मदद के लिए आगे आ रहे दानदाता
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के लिए अब दानदाताओं का सहयोग लगातार मिल रहा है। मंगलवार को भामाशाह की ओर से अस्पताल को 5 सेनेटाइजर मशीन तथा 160 के सेल दिए गए। जो कि थर्मल गन व प्लसऑक्सीमीटर में लगाने के काम आएंगे। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की सेवा में लगा नर्सिंग स्टाफ जो कि अलवर के बाहर का रहने वाला है उनके लिए संस्था की ओर से निशुल्क भोजन भेजा जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन मरीजों व उनके परिजनों के लिए फल, जल व पानी की व्यवस्था निशुल्क की जा रही है।
Published on:
19 May 2021 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
