2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने तय कर लिया लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी

कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में अलवर सीट को लेकर अपनी रणनीति बदल सकती है। पार्टी मजबूत प्रत्याशी चयन के लिए इंटरनल सर्वे करा रही है। इस बार कांग्रेस की नजर वोट बैंक वाले अहीर, ब्राह्मण व एससी वर्ग पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 9 Jan 2024, 12:06 AM IST

कांग्रेस ने तय कर लिया लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी

कांग्रेस ने तय कर लिया लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी

लगातार दो लोकसभा चुनाव में मात खाने के बाद कांग्रेस इस बार अलवर संसदीय क्षेत्र पर अपनी रणनीति बदलने की तैयारी में हैं। इस बार कांग्रेस वोट बैंक वाले प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। इसके लिए पार्टी के आला नेताओं की ओर से अंदरखाने सर्वे भी कराया जा रहा है। वैसे इस बार पार्टी की नजर ब्राह्मण, अहीर व एससी वोट बैंक पर है।
लोकसभा चुनाव में करीब साढ़े तीन महीने का समय बचा है, ऐसे में प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अंदरखाने चुनाव की तैयारी शुरू की जा चुकी है। कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी रणनीति बदलने पर विचार कर रही है। इसका कारण है कि पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार मिली है, वहीं पार्टी लोकसभा का एक उपचुनाव ही जीत पाई है। अब फिर से लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस अपनी हार का सिलसिला तोड़ने के प्रयास में हैं।

मजबूत प्रत्याशी चयन पर ध्यान

कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतार भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए जिले के बड़े वोट बैंक को साधने की तैयारी है। अलवर जिले में अहीर, ब्राह्मण, एससी को बड़ा वोट बैंक माना जाता है। इस कारण कांग्रेस की इस बार इन बड़े वोट बैंक पर नजर है। वैसे भाजपा तीन दशक से बड़े वोट बैंक अहीर वर्ग को साधती रही है।

दावेदार भी अंदरखाने तैयारी में जुटे

लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस के कई नेताओं ने अंदरखाने तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि इन दावेदार नेताओं को अभी पार्टी के बड़े नेताओं के संकेत मिलने का इंतजार है। वहीं कांग्रेस भी मजबूत प्रत्याशी की तलाश करने में जुट गई है, पार्टी की ओर से कई स्तर पर इंटरनल सर्वे भी कराया जा रहा है।

पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है, इसमें अलवर जिले के तीन नेताओं को शामिल किया गया है, वहीं अलवर लोकसभा क्षेत्र के लिए समन्वयक की नियुक्ति भी कर दी गई है।