
24 वर्षीय युवती की कोचिंग में युवक से दोस्ती हुई, बाइक पर बैठकर दिल्ली ले गया, वहां मारपीट कर बलात्कार किया
अलवर. जिले के शहरी क्षेत्र की एक 24 युवती ने शुक्रवार को एक युवक के खिलाफ झांसा देकर गुड़गांव व दिल्ली ले जाकर बलात्कार करने व खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा शादी के दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी ने बताया कि युवती की एक युवक से कोचिंग में दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बात होती थी।
21 जनवरी को आरोपी युवक उसे मंदिर ले जाने का झांसा देकर बाइक पर बैठकर दिल्ली व गुड़गांव ले गया और वहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और खाली कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवाकर शादी के दस्तावेज बनवा लिए। युवती के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 21 जनवरी को थाने में बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
22 Feb 2021 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
