31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Gas Cylinder News : रसोई गैस की होने लगी किल्लत, सिलेंडर ढूंढते नजर आए ग्राहक

मिडिल ईस्ट (ईरान-इजराइल) में जारी संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में उछाल आने से रसोई गैस सिलेंडर की दरें यहां भी बढ़ गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Mar 08, 2026

LPG Cylinder

फाइल फोटो

अलवर। मिडिल ईस्ट (ईरान-इजराइल) में जारी संघर्ष के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में उछाल आने से रसोई गैस सिलेंडर की दरें यहां भी बढ़ गई हैं। शनिवार को ग्राहकों को रसोई गैस सिलेंडर जरूरत के हिसाब से नहीं मिल पाए। साथ ही, सर्वर डाउन होने से बुकिंग भी प्रभावित रही। यही नहीं, शहर में चल रही श्री अन्नपूर्णा रसोई में भी खाना पकाने के लिए संचालकों को मशक्कत करनी पड़ी।

शहर में तीन कंपनियों की एजेंसियां चल ही हैं। इनके संचालकों की संख्या 15 से अधिक है। यह अपने-अपने ग्राहकों को बुकिंग के आधार पर गैस सिलेंडर मुहैया कराती हैं। होटल संचालक विजय शर्मा का कहना है कि गैस सिलेंडर बुक करवाने के लिए कॉल किया, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो पाई।

एजेंसी पर गए तो सिलेंडर की किल्लत होने की बात कही गई। यही बात संजय नगर निवासी रोहित कुमार ने कही। कहा कि गैस एजेंसी संचालकों ने सिलेंडर देने से मना कर दिया। ऐसे में तमाम ग्राहक शनिवार को परेशान रहे। एलपीजी गैस की समन्वयक से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया।

रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत की जानकारी करेंगे, उसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
विनोद जुनेजा, डीएसओ