
यूजीसी के नए कानून के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रविवार को अलवर से स्वर्ण समाज के लोग बड़ी संख्या में रवाना हुए। शहर के विभिन्न इलाकों से लोग एकत्रित होकर बसों और निजी वाहनों से दिल्ली के लिए निकले।
दिल्ली रवाना होने से पहले प्रदर्शन कर रहे लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूजीसी के नए कानून का विरोध जताया। स्वर्ण समाज के लोगों ने इस कानून को काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि यह कानून समाज के हितों के खिलाफ है और इसे लागू करने से कई वर्गों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। अलवर से भी लोग इस आंदोलन में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
Published on:
08 Mar 2026 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
