
अलवर में एक और थानाधिकारी निलंबित, लापरवाही के चलते पुलिस अधीक्षक ने निलंबित किया
अलवर. एमआईए स्थित एक फैक्ट्री में दो दिन पूर्व हुए झगड़े के दौरान देरी से पहुंचने व लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने एमआईए एसएचओ शिवराम गुर्जर को गुरुवार को निलम्बित कर दिया। वहीं, झगड़े में एक पक्ष के साथ मिलीभगत के आरोपों की जांच एएसपी ग्रामीण को सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि एमआईए थाना क्षेत्र में सलोनी इंडस्ट्रीज नाम से एक सरसों के तेल की फैक्ट्री है। जिसमें बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में उनके बीच तीन-चार मारपीट के मामले दर्ज हो चुके हैं। इस फैक्ट्री में मंगलवार शाम को करीब 20-25 लोग घुस आए थे। जिन्होंने कर्मचारियों से मारपीट की और फैक्ट्री में तोड़ फोड़ की। फैक्ट्री में मारपीट और तोड़-फोड़ की सूचना मिलने के बाद भी एमआईए थाना एसएचओ शिवराम गुर्जर देरी से मौके पर पहुंचे।
घटना के सम्बन्ध में एक पक्ष ने मामला दर्ज कराया तथा एमआईए थानाधिकारी पर भी दूसरे पक्ष से मिलीभगत के आरोप लगाए। इस मामले में गुरुवार को उन्होंने स्वयं फैक्ट्री जाकर घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे। इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए एमआईए थाना एसएचओ शिवराम गुर्जर को निलम्बित कर दिया गया है। वहीं, उनके खिलाफ दूसरे पक्ष से मिलीभगत के आरोपों की जांच एएसपी ग्रामीण श्रीमनलाल मीना को दी गई है।
फैक्ट्री को लेकर चाचा-भतीजे में हुआ था विवाद
पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री आगरा के एक ही परिवार के लोगों की है। जिसमें चार भाइयों के बंटवारे का मामला है। जिसमें चाचा-भतीजे में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें तीन भाई एक तरफ हैं तथा उनका चौथे भाई के लडक़े से विवाद हो रहा है। मंगलवार शाम को भी यहां झगड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाले भाग गए थे। पुलिस ने मौके से चार बाइकों को भी जप्त किया था। फैक्ट्री के कर्मचारी लोकेश की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया था तभी से यहां दोनों पक्षों के लोग जमा है।
Published on:
19 Mar 2021 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
