1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सांसद महंत बालक नाथ को उनके हारे हुए विधायकों ने भी जिताया, जानिए उन्हें कहां से कितने वोट मिले

भाजपा के महंत बालकनाथ को उनके हारे हुए विधायकों ने भी अपने बूथों से जीता दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 25, 2019

Alwar MP Mahant Balak Nath Won By His Lost MLA's Booths

भाजपा सांसद महंत बालक नाथ को उनके हारे हुए विधायकों ने भी जिताया, जानिए उन्हें कहां से कितने वोट मिले

अलवर. लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। अब राजनीतिक दल व प्रत्याशी मंथन कर रहे हैं। अलवर से भाजपा प्रत्याशी रहे महंत बालकनाथ को उनके हारे हुए विधायक व प्रत्याशियों ने अपने बूथों से जीत दिलवा दी। उधर कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह अपने, मंत्री टीकाराम जूली व अन्य विधायकों के बूथ से भी हार गए। महंत बालक नाथ भाजपा नेताओं के बूथ, कांग्रेस विधायकों के बूथ के साथ बसपा विधायक के बूथ से भी विजयी हुए।
तिजारा विधायक संदीप यादव के बूथ नंबर 7 से भाजपा के महंत बालकनाथ को 769 वोट, कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह को 74 वोट मिले। वहीं बसपा विधायक के बूथ से बसपा प्रत्याशी इमरान को महज 7 वोट ही मिल पाए।

अलवर शहर-

भाजपा विधायकों ने अपने बूथों से बालकनाथ को जिताया है। अलवर शहर विधायक संजय शर्मा के बूथ नंबर 94 पर कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह को 242 और भाजपा के बालकनाथ को 595 वोट मिले। अलवर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी रही श्वेता सैनी के बूथ नंबर 103 पर जितेन्द्र सिंह को 190 और बालकनाथ को 370 वोट मिले।

मुण्डावर-

मुण्डावर से भाजपा विधायक मंजीत चौधरी ने भी बालकनाथ को अपने बूथ से जिताया है। भाजपा विधायक मंजीत के बूथ नंबर 159 पर बालक नाथ को 310 और कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह को 181 वोट ही मिल पाए।

किशनगढ़बास-

किशनगढ़बास से विधायक का चुनाव हारे रामहेत सिंह यादव के बूथ से बालकनाथ को 754 और जितेन्द्र सिंह को 114 वोट मिले।

रामगढ़

रामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह के बूथ नंबर 241 पर बालकनाथ को 460 वोट मिले और कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह को मात्र 84 वोट ही मिल पाए।
रामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह के बूथ नंबर 241 पर बालकनाथ को 460 वोट मिले और कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह को मात्र 84 वोट ही मिल पाए।