पति व ससुर की ओर से एक महिला को पांच लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से कराई गई एफआईआर दो थानों के बीच घूमती रही लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आखिर में कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू की है। पीड़िता ने 24 अक्टूबर को पीड़िता ने ततारपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी सीकर जिले के खाटू श्याम थाना क्षेत्र के गांव में 2007 में हुई थी।