11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर न्यूज : अब नहीं चलेगा फील्ड में होने का बहाना, सूचना पट्ट पर रहेगा कर्मचारियों का विवरण

पंचायतीराज विभाग के सरकारी कार्यालयों में व्यवस्था सुधार के साथ आमजन को राहत के लिए उठाए जा रहे सकारात्मक कदम। ग्राम विकास अधिकारियों को 2 घंटे ग्राम पंचायत में प्रतिदिन देनी होगी ड्यूटी।

2 min read
Google source verification

गोविन्दगढ़. पंचायतीराज विभाग के सरकारी कामकाज व कार्यालयों में व्यवस्था सुधार के साथ आमजन को राहत के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए राजस्थान पंचायतीराज विभाग ने संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया है।

सूत्रों के अनुसार शासन सचिव के आदेश अनुसार क्षेत्र सहित जिले की 561 ग्राम पंचायतों के कार्यालय अब रोजाना खुले रहेंगे। सभी ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत मुख्यालय के पंचायत कार्यालय में उपस्थिति रहकर आने वाले ग्रामीणों के कार्य करने होंगे। पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करना होगा, जिसके लिए विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करें। राज्य सरकार ने इस संबंध में कहा है कि ग्राम पंचायत पर सरकारी योजनाएं धरातल पर उतरे और ग्रामीणों को लाभ मिले। यह पंचायत कार्यालयों का दायित्व है। सरकार का यह भी मानना है कि पंचायत कार्यालय समय पर नहीं खुलते और कई स्थानों पर कार्यालय खुलते ही नहीं। इसलिए ग्रामीणों को परेशानी होती है। ग्राम पंचायत कार्यालय रोजाना खुले और गांव की समस्या का समाधान गांव में ही हो, यह जरूरी है।

ग्राम विकास अधिकारी का दायित्व

पंचायतराज शासन सचिव के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सभी ग्राम विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय में आवश्यक रूप से उपस्थिति रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर सूचना पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अंकित करेंगे। किसी भी कार्मिक के उपस्थिति नहीं होने की सूचना और लौटने के संभावित समय की जानकारी भी नोटिस बोर्ड पर अंकित करने के शासन सचिव ने आदेश दिए हैँ। इसके अलावा बायोमेट्रिक उपस्थिति देने के साथ ही कार्मिकों को ग्रामीणों की परिवेदना, समस्या और समाधान के लिए विकास अधिकारी के वाट्सएप नंबर अंकित करने को भी कहा गया है। सचिव ने सीईओ एवं विकास अधिकारी उपस्थिति के संदर्भ में दिए निर्देशों की पालना करने और ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई के निर्देंश भी दिए हैँ।

ड्यूटी प्रतिदिन देनी होगी

पंचायत समिति गोविंदगढ़़ प्रधान रसनम चौधरी का कहना है कि 

उक्त आदेश से आमजन को फायदा होगा। अधिकतर जनसुनवाई और संपर्क पोर्टल पर शिकायत आई थी कि ग्राम विकास अधिकारी मुख्यालय पर नहीं है। जब उनसे जानकारी लेते तो वह कहते कि हम फील्ड में थे। ग्राम विकास अधिकारियों को 2 घंटे ग्राम पंचायत में अपनी ड्यूटी प्रतिदिन देनी होगी।