Alwar News : राजस्थान के अलवर में जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने सोमवार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका गश्त इकाई का शुभारंभ किया गया। पुलिस उपाधीक्षक प्रियंका ने बताया कि इसके तहत रात्रि में कोई भी महिला सड़क पर अकेली खड़ी है या कोई उसे परेशान कर रहा है, उसकी सहायता के लिए यह गश्त इकाई काम करेगी।