भजनलाल सरकार ने बीते दिसम्बर 2024 में राजस्थान में नए बनाए गए 9 जिलों और 3 संभागों को निरस्त कर दिया था। सीकर संभाग के बाद अब सीकर पुलिस रेंज भी खत्म करने का आदेश जारी हो गया है। इस संबंध में संयुक्त शासन सचिव, गृह (पुलिस) कश्मी कौर ने आदेश जारी किया हैं। आदेश में कहा गया है कि सीकर जिला पुलिस अब जयपुर रेंज आईजी के अधीन ही रहेगी। जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बहरोड, दौसा, अलवर, खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी, झुंझुनूं, सीकर जिले अब जयपुर रेंज में शामिल रहेंगे।