
Schools up to 8th standard in Patna closed till 18th January
Rajasthan News : डूंगरपुर जिले में शीतलहर बढ़ने के साथ ही जिला कलक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र, मां बाड़ी केंद्र, समस्त राजकीय, गैर राजकीय स्कूलों में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का बुधवार, गुरुवार को अवकाश घोषित किया है।
डूंगरपुर जिले के कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के 12 जनवरी के पत्र के अनुसार अवकाश घोषित करने के साथ स्पष्ट किया है कि संस्था के स्टॉफ सदस्य की सेवाएं शुरू रहेगी। अवकाश अवधि में किसी संस्था प्रधान द्वारा कक्षाओं का संचालन करते पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत विभिन्न प्रावधानों में कार्रवाई की जाएगी।
इसी प्रकार खैरथल-तिजारा में भी जिला कलक्टर किशोर कुमार ने जिले में संचालित कक्षा 1 से 5वीं तक के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 15 व 16 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। विद्यालय स्टाफ यथावत निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेगा।
आदेश के अनुसार जिले के समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया जाता है कि आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। यदि कोई संस्था प्रधान उक्त अवधि के दौरान कक्षा संचालन करता पाया जाता है नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
Updated on:
15 Jan 2025, 2:23 PM IST
Published on:
15 Jan 2025, 2:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.