5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा के भूंगड़ा में सुनाया देश-दुनिया का भविष्यफल, फिर आ सकती है महामारी!

Bhungra Chopra Predicted : बांसवाड़ा के भूंगड़ा में मकर संक्रांति पर 135 वर्ष से चली आ रही परंपरा के तहत चोपड़ा पढ़कर देश दुनिया का भविष्यफल सुनाया गया। भविष्यफल चौंकाने वाला है कि यह वर्ष अमेरिका व चीन पर भारी पड़ेगा। साथ ही अलर्ट किया है कि फिर आ सकती है नई महामारी!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Jan 2025, 1:07 PM IST

Banswara Bhungra Chopra Predicted Country and World Future Pandemic May Come Again

Bhungra Chopra Predicted : बांसवाड़ा में भूंगड़ा ग्राम पंचायत में मंकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को चोपड़ा वाचन किया गया। 135 वर्ष से चली आ रही परंपरा के तहत चोपड़ा पढ़कर देश-दुनिया का भविष्यफल सुनाया गया। चोपड़ा वाचक परिवार की चौथी पीढ़ी के पं. दक्षेस पंड्या से भविष्यफल सुनने के लिए प्रदेश के साथ गुजरात और मध्यप्रदेश से हजारों आदिवासी परिवारों के साथ ही अन्य लोग भी पहुंचे।

सभी 12 राशियों के अनुसार भविष्यवाणी की

पं. दक्षेस पंड्या ने सभी 12 राशियों के अनुसार भविष्यवाणी की। साथ ही कीमती धातु जैसे सोना, चांदी, पीतल आदि, पर्यावरण, मानसून, फसलों, दूध उत्पादन, राजनीति, आर्थिक स्थिति, उद्योग धंधों, आतंकवाद और अंतर राष्ट्रीय, कानून व्यवस्था, विशिष्टजन का भी भविष्यफल सुनाया।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में कुदरत का करिश्मा, पहले ही प्रसव में महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

अमेरिका चीन के लिए यह वर्ष रहेगा भारी

पं. दक्षेश ने बताया कि संक्रांति माघ महीने के कृष्ण पक्ष में आई है। यह ऊंचा-नीचा ज्यादा करती है। इस वर्ष अमेरिका, चाइना में बहुत भार रहेगा, मांसाहार के कारण फिर से एक संक्रमण आएगा। लोगों के लिए तकलीफ वाला वर्ष रहेगा।

पशुओं में संक्रामक बीमारी ज्यादा रहेगी

पं. दक्षेश ने बताया कि पर्वत, पहाड़ के किनारे रहने वाले देश और राज्यों में साथ ही पर्वतारोहियों को आंधी तूफान का सामना करना होगा। जनहानि की संभावना ज्यादा है। संक्रांति माता ने सफेद चीज को पकड़ रखा है और दूध पी रही है। इसका सीधा संदेश है कि पशुओं में संक्रामक बीमारी ज्यादा रहेगी।

ये रहा साल का लेखा-जोखा

यहां से हट जाएगी पनौती

1- मीन राशि में, शनिवार 29 मार्च रात्रि 9:00 बजकर 46 मिनट चैत्र मास अमावस्या।
2- सिंह, धनु, कुंभ पर 2 वर्ष 6 माह की पनौती रहेगी।
3- मीन 5 वर्ष तथा मेष की 7 वर्ष 6 माह की रहेगी।
4- कर्क, वश्विक, मकर राशि की पनौती उतर जाएगी।

गुरु

मिथुन राशि में 14 मई से मीन 4 वृश्चिक 8 कर्क 12 घर में गुरु रहेगा।
राहु कुंभ 18 मई से वृश्चिक में चौथे कर्क में 8वें मीन 12वें घर में राहु रहेगा।
केतू सिंह राशि में 18 मई को वृषभ 4वें मकर 8 कन्या 12 घर में केतु रहेगा।

राशिफल साल का

मेष 14 लाभ 11 खर्च वर्ष हानि।
वृषभ 8 लाभ 5 खर्च रोग।
मिथुन 14 लाभ 2 खर्च विजय।
कर्क 8 लाभ 14 खर्च अपयश।
सिंह 11 लाभ 11 खर्च अपयश।
कन्या 14 लाभ 2 खर्च विजय।
तुला 8 लाभ 5 खर्च रोग।
वश्चिक 14 लाभ 11 हानि।
धनु 11 लाभ 2 खर्च रोग।
मकर 5 लाभ 5 खर्च लाभ।
कुंभ 5 लाभ 5 खर्च लाभ।
मीन 11 लाभ 2 खर्च।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में पशुपालकों को बड़ी राहत, मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़