6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री पुत्र मोहित यादव पर हमला करने वाले गिरफ्तार, जानिए कौन हैं हमलावर

मोहित यादव पर हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jan 30, 2021

Alwar Police Arrest Accused Of Attack On Mohit Yadav In Behror

पूर्व मंत्री पुत्र मोहित यादव पर हमला करने वाले गिरफ्तार, जानिए कौन हैं हमलावर

बहरोड़. पूर्व श्रम मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के बेटे मोहित यादव पर 24 जनवरी को सुबह हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी देशराज गुर्जर ने बताया कि मोहित यादव के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कस्बे के जैतपुरा मोहल्ला निवासी रविन्द्र मेहरा पुत्र कालूराम, जखराना निवासी सुचेत सिंह पुत्र रतनसिंह व बावल हरियाणा निवासी नवीन पुत्र राजपाल को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घटना को पूर्व में चल रही रंजिश के चलते अंजाम दिया था। वह ब्रेजा व स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उसकी गाड़ी को रोककर मारपीट की थी। जिसके बाद मोहित यादव की गाड़ी के चालक ने गाड़ी को पीछे किया तो पीछे से आ रहे ट्रक से उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने जब गांव वालों को आता देखा तो वह मौके से भाग गए। डीएसपी गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए सभी आरोपियों से घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई है। अन्य आरोपित चिन्हित कर लिए है। जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।