
अलवर: व्यक्ति ने दूसरी शादी की, ससुराल वालों ने पहली पत्नी को कार से टक्कर दी और मार डाला
अलवर. अरावली विहार थाना पुलिस ने महिला की कार से टक्कर मारकर हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। जबकि हत्याकांड में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। इस हत्याकांड को मृतका के पति की पहली पत्नी के घरवालों ने अंजाम दिया था।
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि सामोला चौक के समीप स्थित मंगलम रेजीडेंसी में किराए पर रहने वाले सकमीना पत्नी आबिद 8 जनवरी की शाम करीब 5 बजे दूध लेने जा रही थी। रेजीडेंसी सामने सडक़ पार करते समय तेज रफ्तार से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में सकमीना की मौत हो गई। घटना के सम्बन्ध में मृतका के भाई शौकत खां पुत्र बुक्चा खां ने मृतका सकमीना के पति आबिद और उसके घरवालों तथा आबिद की पहली पत्नी के घरवालों के खिलाफ रंजिशवश टक्कर मारकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने गहनता से अनुसंधान कर मामले का खुलासा करते हुए कार से टक्कर मारकर सकमीना की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आबिद की पहली पत्नी मनीषा के पिता ताहिर खां उर्फ ताहिर मोहम्मद (48) पुत्र सुमेर खां और भाई रोबिन (20) पुत्र ताहिर खां उर्फ ताहिर मोहम्मद निवासी मीना का बास थाना बड़ौदामेव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार, बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। हत्याकांड में शामिल तीसरा आरोपी साजिद पुत्र खुर्शीद खां निवासी जुरहेरा-भरतपुर अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
दूसरी शादी कर किराए पर रहता था आबिद
सदर थाना इलाके जटियाना निवासी आबिद की पहली शादी मनीषा की साथ हुई। 18 फरवरी 2020 को आबिद ने मृतका सकमीना से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद आबिद और सकमीना सामोला चौक के समीप स्थित मंगलम रेजीडेंसी में किराए के फ्लैट में रहने लग गए।
सकमीना से रंजिश रखने लगा ताहिर
आबिद की पहली शादी बड़ौदामेव के मीना का बास निवासी ताहिर खां की पुत्री मनीषा के साथ हुई थी। इसके बाद आबिद ने सकमीना से दूसरी शादी (प्रेम विवाह) सकमीना से कर लिया और उसके साथ मंगलम रेजीडेंसी के फ्लैट में रहने लग गया। ताहिर अपने दामाद आबिद द्वारा दूसरी शादी करने के कारण सकमीना से रंजिश रखने लगा।
पिता, पुत्र और भांजे ने यूं दिया हत्या को अंजाम
आरोपी ताहिर खां ने अपने पुत्र रोबिन और संगे भांजे साजिद के साथ मिलकर सकमीना को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची। जिसके लिए उसने कई बार रैकी भी की, लेकिन उसे मौका नहीं मिला। फिर 8 जनवरी को आरोपी ताहिर मोटरसाइकिल से पहले ही मंगलम रेजीडेंसी के पास आकर खड़ा हो गया तथा आरोपी रोबिन और साजिद घटनास्थल से काफी दूर कार लेकर खड़े हो गए। ताहिर फ्लैट के पास खड़ा होकर दूर से सकमीना का बाहर रोड पर आने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान सकमीना जैसे ही दूध लेने के लिए फ्लैट से निकलकर बाहर रोड पर आई तो ताहिर ने सुनियोजित प्लान के तहत रोबिन और साजिद को फोन कर दिया। इसके बाद रोबिन और साजिद तेज रफ्तार में कार चलाते हुए आए और सकमीना को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गए। इसके बाद ताहिर भी बाइक से वहां से फरार हो गया।
पहले से कर रखी थी रैकी
आरोपी ताहिर से पहले से ही रैकी कर यह जानकारी की हुई थी कि सकमीना फ्लैट से निकलकर डेयरी पर दूध लेने कब जाती है। आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर हत्याकांड को इसलिए अंजाम दिया ताकि किसी को उन पर शक न हो और सभी लोग इसे एक्सीडेंट समझे। आरोपियों ने इससे पूर्व भी कई बार सकमीना की इसी तरह हत्या का प्लान बनाया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे।
Published on:
28 Jan 2021 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
