ऐसे चली पुलिस की चार्जशीट
शुरू में अलवर पुलिस ने अपनी चार्जशीट में शुरू में नरेश शर्मा, विजय कुमार, धर्मेंद्र यादव और परमजीत सिंह सहित 4 आरोपियों को नामजद किया. बाद में नवल किशोर शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। घटना के समय भीड़ को रकबर की हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया. इस मामले में 49 दिन बाद रामगढ़ के सिविल कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी. पुलिस की तरफ से दायर 25 पेज की चार्जशीट में कहा था कि तीनों आरोपियों ने देर रात रकबर खान को खेत में पकड़कर उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस जांच में तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए जांच अधिकारी ने धारा, 302, 341, 323 ओर 334 में जुर्म प्रमाणित किया था.