
अलवर सडक़ हादसा, पांच में से तीन मृतकों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, बिलख पड़े परिजन
अलवर. अलवर-रामगढ़ रोड पर एमआईए क्षेत्र में घेघोली के निकट कंटेनर के नीचे आने से बाइक पर सवार पांच जनों की मौत के बाद शहर के रूपबास, राजगढ़ डाबला व बसवा जामडोली गांव में सैकड़ों घरों में चूल्हे नहीं जले। पांचवें मृतक की पहचान ही अगले दिन लोकेश पुत्र किशोरीलाल निवासी डाबला राजगढ़ के रूप में हुई। इस दर्दनाक घटना ने आसपास के परिवार, रिश्तेदार व पड़ोसियों को भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतकों के परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। इस असहनीय दुख का विलाप होने लगा तो महिलाएं बेसुध हो गई। न केवल रूपबास बल्कि, डाबला व बसवा जामडोली में भी हर तरह गम छा गया। रूपबास के तीन मृतकों के घर केवल करीब आधा किलोमीटर की दूरी में हैं। तीनों का एक ही जगह अंतिम संस्कार किया गया। हर तरफ शोक छाया रहा।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को मिले
रामगढ़ रोड पर घेघोली के निकट सडक़ हादसे में पांच में से चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पांचवें गंभीर घायल ने अस्पताल में आकर दम तोड़ दिया। मुकुट मीणा पुत्र कन्हैयालाल, महेश मीणा पुत्र लल्लूराम मीणा, सुनील उर्फ लवली पुत्र पप्पूराम मीणा रूपबास निवासी हैं। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद जैसे ही युवकों के शव एक-एक करके उनके घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
एक-एक करके अंतिम संस्कार: तीनों मृतकों के घर रूपबास में बहुत अधिक दूर नहीं थे। जैसे ही अर्थियां उठी तो सबकी आंख भर आई। महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल रहा। अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंचे। एक-एक करके तीनों की चिता एक ही श्मशान घाट पर पहुंची।
दो का अंतिम संस्कार राजगढ़ में
पांच मृतकों में से चौथा युवक कबूल बसवा जामडोली निवासी और पांचवां लोकेश निवासी डाबला राजगढ़ के हैं। लोकेश के परिवार के मकान का भी रूपबास में निर्माण हो रहा है। पांचों युवक रूपबास से बाइक पर निकले थे।
Published on:
09 Jul 2019 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
