
rrbmu Hindi medium students will be examined again
राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अंग्रेजी माध्यम के परीक्षा पेपर में हुई गलती को ठीक करने में लगा है। अब कंप्यूटर परीक्षा दोबारा कराने की तैयारी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान हुई त्रुटियों को स्वीकार किया है।
मूल रूप से, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को अलग-अलग पेपर मिलने चाहिए थे, लेकिन सभी छात्रों को अंग्रेजी माध्यम के पेपर दे दिए गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी अब हिंदी माध्यम से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का डेटा तैयार करने में जुट गए हैं। बताया जाता है कि विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रथम वर्ष सेमेस्टर परीक्षा के लिए 35 हजार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
इसमें से कम्प्यूटर विषय लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10 हजार है। अब इनकी परीक्षा दोबारा करवाई जाएगी। पेपर फर्म को ही करना होगा परीक्षा का भुगतान, 10 हजार पेपर प्रिंट होंगे दोबारा : कम्प्यूटर परीक्षा अब हिंदी माध्यम में दोबारा आयोजित करवाई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने साफ कर दिया है ये परीक्षा खत्म होने के बाद कराई जाएगी।
इसमें केवल हिंदी माध्यम से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को ही शामिल किया जाएगा। बताया जाता है कि अब आयोजित होने वाले कम्प्यूटर परीक्षा के पेपर की राशि का भुगतान वो फर्म करेगी। जिसने इस परीक्षा के लिए पेपर और ओएमआर सीट का एग्रीमेंट किया है। परीक्षा में दोबारा बैठने वाले 10 हजार विद्यार्थियों के पेपर प्रिंट के लिए लगभग 5 लाख की राशि का भुगतान पेपर कराने वाली एजेंसी को कराना होगा।
समस्याओं को लेकर हिंदी माध्यम का पेपर अंग्रेजी माध्यम में आने के बाद बुधवार को विश्वविद्यालय में पेपर की समस्याओं को लेकर छात्र-छात्रों की ओर से पेपर दोबारा कराने की मांग अधिकारियों से की। जीडी कॉलेज से आने वाली छात्राओं का कहना है कि अगर परीक्षा दोबारा नहीं होती है तो सभी छात्राएं फेल हो जाएंगी। क्योंकि परीक्षा के दौरान पेपर अंग्रेजी माध्यम में आया था।
यह भी पढ़ें
ट्रिपल मर्डर केस: कैसे एक टी-शर्ट ने पहुंचाया कातिल को सलाखों के पीछे?
Published on:
15 Feb 2024 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
