6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर सरिस्का न्यूज…. ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली सहित कई जगहों से सरिस्का में भ्रमण को आए सैलानी

पर्यटकों से केंट्रा व जिप्सियां रही फूल, चहल-पहल से अभयारण्य रहा गुलजार। वर्ष 2024 को अलविदा और नववर्ष 2025 का स्वागत करने को रहे उत्सुक।

less than 1 minute read
Google source verification

अकबरपुर (अलवर). सरिस्का बाघ परियोजना में वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को नववर्ष का जश्न मनाने और टाइगर देखने के लिए पर्यटकों का तांता लगा रहा। वर्ष 2024 को अलविदा और नववर्ष 2025 का स्वागत करने के लिए पर्यटक बड़ी मात्रा में पहुंचे। घूमने और नववर्ष मनाने के लिए विदेश से भी बड़ी संख्या में सरिस्का में सैलानी पहुंचे। 

ऑस्ट्रेलिया से आए मेघा, सरवन व उनके साथ आए अन्य पर्यटकों का कहना था कि हमने भारत में सरिस्का का नाम सुना है और हम टाइगर देखने ही यहां पर आए हैं। उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। व्यवस्थाएं भी शानदार है। इस बार परिवारजनों के साथ यहां आए, अगली बार अन्य दोस्तों के साथ सरिस्का भ्रमण पर आने की इच्छा जाहिर की। पहली बार यहां घूमने के लिए आए हैं। मौसम भी ठंडा है और यहां की अच्छी व्यवस्था है। सरिस्का की वादियां आकर्षक लग रही है। ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह फुल हो गई और नववर्ष से पूर्व सर्दी के चलते भी पर्यटकों में खासा जोश व उत्साह देखा गया। पर्यटक टिकट लेने के लिए विंडो पर लंबी कतार लगाकर खड़े रहे। एक घंटा पहले ही सरिस्का पहुंच गए। नववर्ष 2025 बुधवार से प्रारंभ होगा, लेकिन एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार बुधवार को अवकाश रहेगा। 

इसी तरह दिल्ली से आए पर्यटक एवं नेचर गाइड पूरणमल का कहना है कि नववर्ष को लेकर सरिस्का में चहल-पहल बनी हुई है। सरिस्का पर्यटकों से गुलजार रहा। जिसमें पर्यटक खुश नजर आए। ऑनलाइन बुकिंग भी फुल हो चुकी है। जहां केन्टरा जिप्सियों से उन्हें भ्रमण कराया। डीएफओ सरिस्का अभिमन्यु सारण ने बताया कि एनटीसीए के आदेश के अनुसार सरिस्का में बुधवार का सैलानियों के भ्रमण पर अवकाश रहता है। मंगलवार को सभी केन्ट्रा व जिप्सियां फूल रही।