
Alwar zila pramukh did not attempt RAS pre exam, here is her reason
अलवर। अलवर में आरएएस परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की काफी भीड़ देखी गई। अभ्यार्थी परीक्षा देने के लिए सेंटर्स पर पहुंचे, जहां उन्हें मूल दस्तावेजों की जांच कर अंदर प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों के मोबाइल, पर्स, कान की बाली, बेल्ट, जूते आदि चीजें उतरवा ली गईं।
परीक्षा को देखते हुए सभी सेंटर्स पर पुलिस की तरफ से मखौल व्यवस्था रही। परीक्षा के समय अलवर जिला प्रमुख रेखा राजू यादव आरएएस परीक्षा देने शहर के यशवंत स्कूल पहुंची। यहां पुलिस ने उनसे मंगलसूत्र उतारने के लिए कहा, तो जिला प्रमुख ने मंगल सूत्र उतारने के लिए मना कर दिया और बिना परीक्षा दिए वापस सेंटर से लौट गई। इस मामले में जिला प्रमुख ने कहा मंगलसूत्र सुहाग की निशानी है। इसलिए नहीं उतारेंगी। पुलिस और स्कूल में मौजूद परीक्षा नियंत्रक ने उनसे कहा ये नियम सभी पर लागू है। आप के प्रवेश पत्र में भी लिखा हुआ है।
आपको बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्री (आरएएस प्री 2018) की परीक्षा प्रदेशभर में 1454 केन्द्र पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के मद्देनजर लगाए नेट सेवाएं बन्द रहीं जिसकी वजह से सवेरे नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लोग परेशान होते रहे। इधर परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहनता से जांच की गई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर आयोग ने भी राहत की सांस ली है।
राजधानी जयपुर में 327 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। यहां 1.29 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जयपुर व अजमेर समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, उपखंड और तहसील मुख्यालयों पर 1454 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हो गई।
प्रदेश के किसी भी जिले से किसी प्रकार की अव्यवस्था की शिकायत आयोग नहीं पहुंचीं। आयोग सचिव पीसी बेरवाल ने बताया कि प्रदेशभर से परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने का फीड बैक आयोग को मिला है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला सुबह आठ बजे पहले ही शुरू हो गया था।
आयोग द्वारा तय किए गए ड्रेस कोड से अलग नजर आए अभ्यर्थी सुरक्षाकर्मियों व सेंटर स्टाफ के खास निशाने पर रहे कुछ स्थानों पर निर्धारित ड्रेस कोड में नही पहुंचे। ऐसे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पडा।
अजमेर के जोंस गंज स्थित एक परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्यर्थी पूरी बांह की कमीज पहन कर पहुंचीं जहां स्टाफ ने उन्हें केंद्र में प्रवेश देने से मना कर दिया। इस पर महिला अभ्यर्थी ने अपने ही हाथ से कमीज की आधी आस्तीन काटी, इसके बाद उसे परीक्षा में बैठने के लिए केंद्र में जाने दिया गया। कुछ और केंद्रों से भी इस तरह की शिकायतें मिली हैं। एक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी बनियान में परीक्षा देता मिला है।
Published on:
05 Aug 2018 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
