14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मम्मी वापस आ जाओ, पाकिस्तान प्रेमी के पास गई अंजू के बच्चों ने लगाई गुहार

राजस्थान में अलवर जिले की महिला अंजू, पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान के लाहौर में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई है। फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई थी।  

less than 1 minute read
Google source verification
photo_2023-07-24_11-36-53.jpg

राजस्थान में अलवर जिले की महिला अंजू, पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान के लाहौर में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई है। फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई थी। महिला मध्यप्रदेश में गुना जिले की है और पति अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का निवासी है।

34 साल की अंजू पहले से शादीशुदा हैं और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थीं। अंजू के दो बच्चे है, छह और 14 साल के एक लड़का और एक लड़की हैं, हालांकि दोनों बच्चे पिता के पास हैं। दोनों की शादी 2007 में हुई थीं। यह महिला एक होंडा टू व्हीलर में काम करती थीं।

बच्चों ने लगाई गुहार

पति को फोन करके सिर्फ इतना ही बताया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी। दोनों के बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। अंजू के बच्चों ने उससे वापस लौट आने की गुहार लगाई है।