
Anju Love Story lates update
Anju Love Story: भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया है और पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से शादी कर ली है। अंजू ने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया है। वहीं अंजू और नसरूल्लाह के वेडिंग शूट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारत छोड़कर गयी अंजू ने धर्म बदलकर अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली है। अंजू ने अब अपना नाम भी फातिमा कर लिया है।
बेटी के इस कदम पर उसके पिता का दर्द छलका है। अंजू के पिता ने कहा कि अब उससे उनका कोई रिश्ता नहीं है और वो उनके लिए मर चुकी है। अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने कहा है कि हमारे उसके के साथ कोई संबंध नहीं हैं। जैसे ही उसने भारत छोड़ा, हमने उससे सभी संबंध तोड़ दिए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी बेटी ऐसा कुछ कर सकती है। आगे वे कहते हैं की उसने जो किया है वह बहुत शर्मनाक है।
बता दे साल 2007 में अरविंद से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में पति के साथ रहती थी। शादी के बाद अरविंद से उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू फेसबुक के जरिए नसरुल्लाह से संपर्क में आई थी और फिर उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों फोन पर भी बात करने लगे और फिर वो उससे मिलने पाकिस्तान पहुंच गई।
यह भी पढ़ें - कारगिल विजय दिवस विशेष: राठ के इन जवानों ने कारगिल युद्ध में दी थी शहादत
Published on:
26 Jul 2023 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
