
भारत छोड़कर गयी अंजू अब अपने पाकिस्तानी प्रेमी और शोहर नसरुल्लाह के घर में है। अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया है। नसरुल्लाह से निकाह के बाद अंजू का वीडियो सामने आया है, जिसमे वो बुर्का पहने हुए है और डिनर कर रही है। डिनर करते समय नसरुल्लाह, अंजू और साथ में कुछ और लोगों को भी देखा जा सकता है।
वीडियो एक पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा वीडियो ट्वीट किया गया है। हाल ही में राजस्थान में अलवर जिले की महिला अंजू, पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान के पहुंच गई थी। हालांकि पाकिस्तान जाने के बाद अंजू ने विडिओ जारी करते हुए कहा था कि वह वापस भारत आने वाली है, इसी बीच उसने नसरुल्लाह से शादी कर ली। बता दे फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई थी।
महिला मध्यप्रदेश में गुना जिले की है और पति अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का निवासी है। 34 साल की अंजू पहले से शादीशुदा हैं और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थीं।
Published on:
27 Jul 2023 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
