
अलवर. देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले मंदिरों में पुजारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद विभाग ने तीन पुजारियों की नियुक्ति कर दी है। सालों से इन मंदिरों में पुजारी के पद रिक्त थे, यहां नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। सेवा पूजा परिवार के लोग ही कर रहे थे।
विभाग की ओर से सागर स्थित गोपी वल्लभजी मंदिर में गोपेश कुमार जोशी को, गोविंददेव मंदिर किला गोविंदगढ़ में भरतदास तथा लक्ष्मीनारायणजी महाराज मंदिर बलदेवगढ़ में शिवप्रकाश शर्मा को नियुक्ति दी गई है। पुजारियों की नियुक्तियों के बाद यहां देवस्थान विभाग के नियमों के अनुसार मंदिरों की पूजा अर्चना व संचालन किया जाएगा।
नहीं मिल रहे थे साठ साल की उम्र वाले पुजारी
देवस्थान विभाग के नियमों के अनुसार विभाग के अधीन आने वाले मंदिरों में 60 साल की उ उम्र वाले पुजारियों को ही नियुक्ति दी जाती है। इन मंदिरों में नियुक्ति पुजारियों की मृत्यु हो चुकी थी। ऐसे में साठ साल की उम्र वाले पुजारियों के नहीं मिलने पर प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब विभाग ने नियमों के अनुसार नियुक्ति दी है। इसमें गोपीवल्लभ मंदिर और बलदेवगढ़ में परिवार के सदस्य को पुजारी बनाया गया है। जबकि गोविंददे व मंदिर में परिवार से अलग व्यक्ति को पुजारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस मंदिर में पुजारी की सालों पहले मृत्यु हो गई थी। पुजारी के केवल पुत्रियां ही हैं जिनकी उम्र 60 साल नहीं है। इसके चलते यहां सेवा पूजा करने वाले व्यक्ति को ही नियुक्त कर दिया गया। इधर, राजस्थान पत्रिका ने भी जून माह में देवस्थान विभाग के सरकारी मंदिरों में पुजारियों के खाली पदों को लेकर खबर प्रकाशित की थी।
यहां चल रहे पद रिक्त
देवस्थान विभाग ने तीन मंदिरों में तो पुजारियों की नियुक्ति कर दी है लेकिन अभी रैणी, दारापुर व कांकरोली में स्थित मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति होना शेष है। यहां पर भी पिछले काफी समय से पद रिक्त चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : प्रभु सेवा को आतुर पुजारी, सरकार ‘परीक्षा’ ले रही भारी
आत्म निर्भर श्रेणी के मंदिरों की संख्या - 8
सुपुर्दगी श्रेणी के मंदिरों की संख्या - 34
सहायता प्राप्त श्रेणी के मंदिरों की संख्या - 630
ये हैं देवस्थान विभाग के मंदिर
महल चौक में राधा गोविंद देव जी मंदिर महल चौक
सागर स्थित गोपीवल्लभजी मंदिर
हजारी का मौहल्ला मथुराधीश मंदिर
गोविंददेव मंदिर किला गोविंददेव
थानागाजी के दवारापुर में दवारिकाधीश मंदि
टहला में बलदेवगढ़ में लक्ष्मी नारायण मंदिर
कांकरोली में मुरली मनोहर जी महाराज मंदिर
रैणी के डेरा में बलदाउजी मंदिर
विभाग के जिन मंदिरों में पुजारियों के पद रिक्त थे, उनमें से तीन मंदिरों में पुजारी नियुक्त कर दिए गए हैं। अब सेवा पूजा विधि विधान से होगी।
महेंद्र देवतवाल, सहायक आयुक्त, देव स्थान विभाग।
Updated on:
16 Sept 2023 11:53 am
Published on:
16 Sept 2023 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
