26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष्मान भारत योजना: ऐसे देखें ऑनलाइन अस्पतालों की लिस्ट और करें अपनी पात्रता की जांच

PMJAY केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन यह जांच सकता है कि वह योजना के लिए पात्र है या नहीं और आसपास कौन-कौन से अस्पताल इसमें पंजीकृत हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

representative picture (patrika)

PMJAY : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन यह जांच सकता है कि वह योजना के लिए पात्र है या नहीं और आसपास कौन-कौन से अस्पताल इसमें पंजीकृत हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https:// hospital. pmjay. gov. in/ Search/ पर जाएं। Find Hospital विकल्प पर क्लिक करें। राज्य, जिला और अस्पताल की जानकारी भरें।

इसके बाद सर्च पर क्लिक करें। आपके इलाके में पंजीकृत सभी अस्पतालों की सूची सामने आ जाएगी। आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए यह जानना जरूरी है कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। खुद अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। वेबसाइट https:// pmjay. gov. in/ पर जाएं। इसके बाद Am I Eligible विकल्प पर क्लिक करें और जानकारी भरें। आपको पता चल जाएगा कि इस योजना के तहत फ्री इलाज के लिए आप पात्र हैं या नहीं।