28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को खुले में सोने वालों के लिए बसेरा वाहिनी शुरू

सर्दी में कोई भी व्यक्ति खुले में सोता मिलेगा, तो अलवर नगर निगम की बसेरा वाहिनी उसे रैन बसेरे तक पहुंचाएंगी। ऐसी दो वाहिनियां शुरू की गई हैं, जो रात को 8 बजे बाद शहर में में घूमेंगी।
less than 1 minute read
Google source verification

नगर निगम की ओर से चलाई गई बसेरा वाहिनी

सर्दी में कोई भी व्यक्ति खुले में सोता मिलेगा, तो अलवर नगर निगम की बसेरा वाहिनी उसे रैन बसेरे तक पहुंचाएंगी। ऐसी दो वाहिनियां शुरू की गई हैं, जो रात को 8 बजे बाद शहर में में घूमेंगी। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, ताकि लोग किसी भी आश्रय विहीन लोगों की सूचना दे सकें।

राजस्थान पत्रिका ने 1 दिसंबर के अंक में टिनशेड के नीचे सो रहे लोगों की फोटो प्रकाशित की, जिसके बाद अलवर जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला ने संज्ञान लिया और नगर निगम से रिपोर्ट मांगी। उसी आधार पर अब निगम ने बताया कि बसेरा वाहिनी रात को घूमेंगी और खुले में सोने वाले लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाएंगी।

यदि किसी भी व्यक्ति को खुले में कोई व्यक्ति रात को सोता मिले, तो उसकी सूचना नगर निगम के दूरभाष नम्बर 0144-2700466, मोबाइल नंबर 8949477947 दे सकता है।