
Rajasthan Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: अलवर का नया सांसद कौन होगा…मंगलवार को नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा। फिलहाल 10.30 बजे तक बीजेपी कैंडिडेट भूपेंद्र यादव तीसरे राउंड तक 39 से अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं, जिससे कांग्रेस की टेंशन बढ़ी हुई है, वहीं बीजेपी में जश्न का माहौल नजर आ रहा है। शहर के कला कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। इस बार कुल 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है, जिनके भविष्य का फैसला 2736 ईवीएम करेंगी। इस चुनाव में मतदान प्रतिशत 60.07 रहा, जो वर्ष 2019 के मुकाबले 7.10 प्रतिशत कम रहा।
अलवर लोकसभा में 8 विधानसभा हैं, जिसमें अलवर शहर, अलवर ग्रामीण, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, किशनगढ़बास, मुंडावर, बहरोड़, तिजारा व रामगढ़ शामिल हैं। इनमें 20.59 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 12.37 लाख ने अपने मतदान का प्रयोग किया। इनमें 6.61 लाख पुरुष व 5.76 लाख महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 60.98, महिलाओं का 59.06 और ट्रांसजेंडर्स का 34.78 फीसदी रहा। 8.24 लाख मतदाता बूथों तक नहीं पहुंचे, जिसमें 4.01 लाख पुरुष व 4.23 लाख महिलाएं शामिल हैं।
रामगढ़ विधानसभा अकेली ऐसी सीट है जहां पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया। यहां 62.41 पुरुष व 63.22 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। सबसे ज्यादा मतदान किशनगढ़बास में 64.49 फीसदी रहा। वहीं सबसे कम राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट पर 55.07 फीसदी रहा।
पार्टी - प्रत्याशी
बसपा - फजल हुसैन
भाजपा - भूपेंद्र यादव
कांग्रेस - ललित यादव
सर्व समाज पार्टी - प्रदीप कुमार
हिंदुस्तान जनता पार्टी - विश्वनाथ खींची
निर्दलीय - अमित गुप्ता
निर्दलीय - छगन लाल
निर्दलीय - रामबाबू शर्मा
निर्दलीय - विवेक जैन
वर्ष सदस्य दल
1952 शोभा राम कुमावत कांग्रेस
1957 शोभा राम कुमावत कांग्रेस
1962 काशी राम गुप्ता स्वतंत्र
1967 भोलानाथ मास्टर कांग्रेस
1971 हरि प्रसाद शर्मा कांग्रेस
1977 रामजी लाल यादव जनता पार्टी
1980 राम सिंह यादव कांग्रेस (आई)
1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 रामजी लाल यादव जनता दल
1991 महेंद्र कुमारी भाजपा
1996 नवल किशोर शर्मा कांग्रेस
1998 घासी राम यादव कांग्रेस
1999 जसवन्त सिंह यादव भाजपा
2004 करण सिंह यादव कांग्रेस
2009 जितेन्द्र सिंह कांग्रेस
2014 महंत चांदनाथ भाजपा
2018 करण सिंह यादव(उपचुनाव) कांग्रेस
2019 महंत बालकनाथ भाजपा
लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से कला महाविद्यालय में शुरू होगी। मतगणना 109 टेबल पर 153 राउंड तक चलेगी। सबसे कम राउंड बहरोड़ विधानसभा के और सबसे ज्यादा राउंड रामगढ़ विधानसभा के होंगे। इस तरह कहा जा सकता है कि बहरोड़ के वोटों की गिनती पहले हो जाएगी और बाद में रामगढ़ विधानसभा की। हालांकि चुनाव परिणाम सभी विधानसभाओं की मतगणना के बाद ही जारी होंगे। मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग ने करीब 3 हजार कर्मचारी लगाए हैं। एक आरओ, 6 एआरओ के जिम्मे मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने 3 पर्यवेक्षक लगाए हैं, जो पूरी तरह निगरानी करेंगे। मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता समेत कई अफसरों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
Updated on:
04 Jun 2024 10:25 am
Published on:
04 Jun 2024 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
