5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल व स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, आधा दर्जन युवक-युवतियों सहित दलाल गिरफ्तार

होटल व स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, आधा दर्जन युवक-युवतियों सहित दलाल गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
होटल व स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, आधा दर्जन युवक-युवतियों सहित दलाल गिरफ्तार

होटल व स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, आधा दर्जन युवक-युवतियों सहित दलाल गिरफ्तार

बहरोड़ ञ्च पत्रिका. एनएच आठ स्थित होटलों पर पिछले लंबे समय से होटलों व स्पा सेन्टर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अवैध धंधे का रविवार देर शाम बहरोड़ पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस उपाधीक्षक अतुल साहू ने बताया कि पुलिस को पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कियों की फोटो भेज कर देह व्यापार का कार्य होने की सूचना मिल रही थी। रविवार देर शाम पुलिस ने गूंती स्थित हाइवे पर होटल हाइवे सुपर किंग पर बोगस ग्राहक भेजकर देह व्यापार की पुख्ता जानकारी ली। इसके बाद थानाधिकारी जितेन्द्र सोलंकी के साथ पुलिस की टीम लेकर रवाना हुए। जहां पर होटल में स्पा सेंटर व होटल की आड़ में चल रहे देह व्यापार का कार्य करवाया जा रहा था। पुलिस ने होटल से मीरापुर बानसूर निवासी दलाल सतीश शर्मा पुत्र भोरेलाल, माजरा अहीर हरसौरा निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र सुरेशचंद, अंकित यादव पुत्र ताराचंद व वेदप्रकाश पुत्र कमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। में लिया तथा पकड़ी गई युवतियों ने अपना पता पश्चिम बंगाल, हैदराबाद व दिल्ली निवासी बताया। थानाप्रभारी सोलंकी ने बताया कि मामले में हाटल मालिक बहरोड़ निवासी जयसिंह को भी आरोपी बनाया जा रहा है।
स्पा की आड़ में देह व्यापार
डीएसपी साहुू ने बताया कि यहां पर स्पा की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। जिसमें यहां युवतियां रखी जा रही थी और ग्राहकों को पसंद करवा कर सौदा तय होने पर उनको कमरे में भेज कर देह व्यापार करवाया जा रहा था। जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी थी।

फोटो बीए२५सीएच-होटल से युवतियो को पकड़ कर लाते हुए पुलिस,बीए२५सीआई-,बीए२५सीजे-पत्रिका में प्रकाशित खबर