
मोक्ष कल्याणक
अलवर. कस्बे स्थित श्रीमुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर व श्रीचन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को जैन समाज की ओर से मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस दौरान घट यात्रा निकालने सहित कई धार्मिक आयोजन हुए।
जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि सुबह दोनों मंदिरों में श्रीजी का नित्य अभिषेक, शांतिधारा व पूजा-अर्चना की गई। 8वें तीर्थंकर श्रीचन्द्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर जैन समाज की ओन से सामूहिक निर्वाण कांड का वाचन कर हर्षोल्लास व जयकारों के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। आरती की गई और उसके बाद घटयात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर श्रीचन्द्रप्रभु जिनालय से बैंडबाजों के साथ सभी धर्मावलंबी प्रभुभक्ति में नाचते, जयकारे लगाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए श्रीमुनिसुव्रतनाथ जिनालय पहुंचे। जहां विधानाचार्य श्रीनितेश कुमारजी शास्त्री के सानिध्य में ध्वजारोहण, इंद्र प्रतिष्ठा, गुरु आज्ञा, कलशों के जल से विधान मंडप की शुद्धि की गई।
बडौदा मेव ऐसा आयोजन पहली बार
बडौदा मेव में पहली बार ऐसा कार्यक्रम आयोजित होने से उत्साह है। अष्ठानिका पर्व में 9 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान व विश्व शान्ति महायज्ञ प्रारंभ होगा। जिसमें सोमवार से 7 मार्च तक मांगलिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 6 बजे मूलनायक भगवान का अभिषेक, 7 बजे से विधान मंडल में अभिषेक, शांतिधारा, आरती व 8 बजे से विधान प्रारंभ होगा एवं शाम 6:40 पर सामूहिक महाआरती व 7:15 बजे प्रवचन होंगे।
Published on:
26 Feb 2023 11:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
