
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारी बुधवार को मिनी सचिवालय परिसर में धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता भिवाड़ी में हुए अग्निकांड मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे थे। हालांकि मौके पर कोई भी सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और परिसर में ही धरना शुरू कर दिया।
धरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर मामले में प्रशासन की उदासीनता उचित नहीं है। उनका कहना था कि आगजनी की घटना से भारी जनहानि हुई है और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर उनका ज्ञापन स्वीकार नहीं करेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Published on:
18 Feb 2026 12:42 pm
