
फिर से डरा रहा कोरोना: इस जिले में एक माह पहले 5 एक्टिव केस थे अब 170 से ज्यादा हो गए, सावधानी जरूरी
अलवर. जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। 33 दिन पहले 25 फरवरी को जिले में मात्र 5 मात्र कोरोना एक्टिव केस थे, जो कि अब यह आंकड़ा 171 पर पहुंच गया है।
वहीं, मंगलवार को अलवर जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि मंगलवार को अलवर जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिनमें किशनगढ़बास, बानसूर और रामगढ़ में एक-एक मरीज सामने आए हैं। वहीं, सोमवार को 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावचेती रखने की आवश्यकता है। सभी व्यक्ति कोविड गाइडलाइन की पालना करें। मास्क आवश्यक रूप से लगाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग को पूरा ध्यान रखें। बार-बार अपने हाथों को साबुन या सेनेटाइजर से धोएं।
उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 22 हजार के पार पहुंच चुका है। जिले में अब तक कुल 22 हजार 88 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 90 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से 21 हजार 839 मरीज सही हो चुके हैं। फिलहाल 171 एक्टिव केस हैं। वहीं, 4 मरीज सामान्य अस्पताल के कोरोना आईसीयू में भर्ती हैं।
जांच व टीकाकरण केन्द्र पर रही भीड़
होली व धुलण्डी पर दो दिन कोरोना की जांच व कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर अवकाश रहने के बाद मंगलवार को सामान्य अस्पताल के कोरोना ओपीडी जांच व वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड का टीका लगवाने वालों की भीड़ रही।
कोरोना मीटर
नए पॉजिटिव 03
अब तक कुल संक्रमित 22088
रिकवर हो चुके 21839
एक्टिव केस 171
मृत्यु 90
Updated on:
31 Mar 2021 12:26 pm
Published on:
31 Mar 2021 12:26 pm
