28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में गोमांस बेचने के आरोपी सत्तार के साथ अब पुलिस कर रही ऐसा, सलीम की भी जारी तलाश

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 8 Aug 2018, 9:17 AM IST

Cow Beef Selling Accused Sattar Sent On Police Remand

अलवर में गोमांस बेचने के आरोपी सत्तार के साथ अब पुलिस कर रही ऐसा, सलीम की भी जारी तलाश

अलवर के गोविंदगढ़ क्षेत्र में गोकशी कर गौ मांस बेचने के मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी सत्तार को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। प्रकरण में आरोपी सकील को जेल भेज दिया गया है। वहीं, तीसरे आरोपी सलीम की तलाश में पुलिस हरियाणा में दबिश दे रही है।

गोविंदगढ़ थानाप्रभारी धारासिंह ने बताया कि ग्राम दोमडाकी निवासी सत्तार पुत्र निरशाद फकीर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अब तक की पुलिस पूछताछ में आरोपी सत्तार ने तीन-चार गायें काटना कबूला है। घटना की रात करीब दो बजे आवारा गाय को खेत में ले जाकर काटा था। उसको पन्नी में पैक कर सुबह बेचने चले गए। गौ मांस से बड़ा मुनाफा होता है व मांस को लेकर आस-पास के गांव में जाता है व साइकिल पर गोमांस की बिरयानी बनाकर भी बेचता है। किसी को शक नहीं हो इसलिए उसके ऊपर मठरी रख लेता था। वह यह काम काफी समय से कर रहा है। आसपास के दर्जनों गांव में पन्नी में पैक कर इसकी सप्लाई करता है। गोविंदगढ़ कस्बे आस-पास के गांव में काफी गोवंश आवारा घूमता रहता है।

रात्रि में वह चुपचाप एक गोवंश को ले जाकर जंगल में काट लाते हैं और सुबह गांव में सप्लाई कर देते हैं। लावारिस घूमने वाली गायों का उसे कोई पैसा नहीं देना पड़ता। आरोपी सलीम ने भी तीन-चार गाय काटने की बात कबूली है। वहीं, गोकशी के तीसरे आरोपी सलीम के गिरफ्तारी के लिए थानाप्रभारी ने मंगलवार को हरियाणा के पुन्हाना क्षेत्र में सलीम के घर व सम्बन्धित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह उससे पहले भी वहां से निकल गया।

Read More : अलवर पुलिस ने गोमांस बेचने के दूसरे आरोपी सत्तार को किया गिरफ्तार, खोले कई चौंका देने वाले राज