7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुंडागर्दी : पति-पत्नी और बेटी पर एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे रॉड से जानलेवा हमला किया, लाखों रूपए लेकर फरार हुए

अलवर जिले की घटना है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Feb 22, 2021

Crime In Alwar: Family Beaten With Steel Rod

गुंडागर्दी : पति-पत्नी और बेटी पर एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे रॉड से जानलेवा हमला किया, लाखों रूपए लेकर फरार हुए

अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना अंतर्गत एक गांव में एक दर्जन लोगों नें कट्टे, लाठी, फर्सी, रॉड, डंडे के बल पर एक दम्पती पर हमला बोल दिया। जिसमें पति-पत्नी और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़ता ने किशनगढ़बास थाने में मामला दर्ज कराया कि 9 फरवरी शुक्रवार को पीडि़ता और उसके पिता अपनी दुकान पर बैठकर खाता बही का कार्य कर रहे थे। अचानक योजनाबद्ध तरीके से हत्या व लूट के इरादे से हाथों में घातक हथियारों से लेस होकर बाइक व बोलेरो जीप में सवार होकर निजरू, हनीफ, जुबेर, आसू, आसू, रूजदार, मोटा, आजाद, महमूदा, सुमरदीन, , सुबेदीन आए और दुकान के अंदर घुसकर पीडि़ता एवं उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पिता की टांगें तोड़ दी।

जिस पर पीडि़ता के चिल्लाने पर उसकी मां घर से दुकान आ गई। इस दौरान हमलावरों ने कट्टे से हवाई फायर कर पीडि़ता एवं उसके माता-पिता को धमकाते हुए उसकी दुकान पर लूट-पाट कर दी। दुकान में रखे हुए तीन लाख रुपए व रोजनामचा उठा लिया। साथ ही पीडि़ता की मां के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों को उसके पिता द्वारा पूर्व में पाबंद भी कराया हुआ है और जीवन रक्षा के लिए पुलिस व उच्च अधिकारियों को सूचना दी हुई है। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।