मृतक का छोटा बेटा विजय सेना में मणिपुर में तैनात है। जब उसको पिता की मौत सूचना मिली तो उसने शिवाजी पार्क थाने में फोन कर बड़े भाई पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए, उसके आने तक उनका अंतिम संस्कार रोकने को कहा। इस पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया था। इस बीच विजय के अलवर पहुंचने पर शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान बड़ा बेटा अभय पिता का शव का अलवर और छोटा बेटा विजय पिता का अंतिम संस्कार गांव ले जाकर करना चाहते थे।