21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / Rajasthan Crime: बिहार की लड़की के साथ राजस्थान के होटल में बलात्कार, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

Rajasthan Crime: बिहार की लड़की के साथ राजस्थान के होटल में बलात्कार, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर शहर में एक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता बिहार की रहने वाली है और शहर में किराए पर रह रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 11 Jan 2025, 5:08 PM IST

rape case pali

प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan Crime: अलवर कोतवाली थाने में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ बलात्कार करने और उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में पीड़िता ने एक जनवरी को एसपी के समक्ष परिवाद पेश किया था। इसके बाद थाने में मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता बिहार की रहने वाली है और शहर में किराए पर रह रही है।

उसने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी जान-पहचान शाहदाब अली पुत्र नसीम अली निवासी उत्तराखंड से हो गई। इसके बाद फोन पर बातचीत होने लगी। इस बीच आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही और 15 जून 2023 को उससे मिलने अलवर आया।

यहां मनुमार्ग स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी 15 अक्टूबर, 2023 को उसकी बड़ी बहन की शादी में आया आया। इस दौरान आरोपी ने उसे होटल में बुलाकर 16 अक्टूबर, 2023 को उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। उसके मना करने पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

उसके मना करने पर आरोपी ने उसकी मेल आईडी हैक कर अपने फोन उसकी नाम से इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो आईडी पर डालने लगा। इस पर उसने 9 अक्टूबर, 2024 को थाने में शिकायत दी। इसके बाद भी आरोपी ने 27 अक्टूबर 2024 को उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर डाल दी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में एक साथ 10 डॉक्टरों के HIV पॉजिटिव होने का मैसेज वायरल, हड़कंप मचा तो अस्पताल प्रशासन ने दी ये सफाई

31 अक्टूबर 2024 को भी फिर से उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अब भी उसे लगातार धमका रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे वह डरी हुई और मानसिक रूप से बहुत परेशान है।