Bikaner News: बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के दस चिकित्सकों के एचआइवी पॉजीटिव होने का संदेश दिनभर वायरल होता रहा। इससे कॉलेज में हड़कंप मच गया। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने तुरंत ही बयान जारी कर इसे भ्रामक एवं फेक न्यूज करार दिया। फिर भी कॉलेज के चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों में शंका का वातावरण बना रहा।