6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब के नशे में धुत बदमाश चार साल की बच्ची को बलात्कार की नीयत से घर से उठाया, सहम गई मासूम

बच्ची पडोसी की सजगता से बच गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Feb 27, 2021

Drunk Men Tried To Rape Four Year Old Minor Girl

शराब के नशे में धुत बदमाश चार साल की बच्ची को बलात्कार की नीयत से घर से उठाया, सहम गई मासूम

अलवर. जिले के शहरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को पड़ोसी लोगों की सजगता से एक चार साल की बेटी सुरक्षित बच पाई। घटना के दौरान बालिका के माता-पिता मजदूरी करने गए थे, मासूम बालिका को ले जाते देख पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और बालिका को उसके चंगुल से छुड़ाकर आरोपी की धुनाई बना दी। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व आरोपी ने बालिका के साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

थानाधिकारी ने बताया कि शहरी इलाके के एक मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे चार वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। बालिका के माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे। इस दौरान आरोपी शराब के नशे की हालत में आया और बालिका को बलात्कार करने की नीयत से गोद में उठाकर घर के अंदर ले गया। आरोपी युवक को बालिका को घर के अंदर ले जाते पड़ोसियों ने देख लिया। इसके बाद उसके पीछे-पीछे पड़ोस की महिला और पुरुष पहुंच गए। पड़ोसियों ने बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी युवक की धुनाई कर दी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना बालिका के माता-पिता को दी। इसके बाद माता-पिता तुरंत घर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया। वहीं, बालिका के पिता की रिपोर्ट पर बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज करते आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद मासूम सहम गई

बलात्कार के प्रयास की घटना से चार वर्षीय की मासूम बालिका बुरी तरह से सहम गई। वह घटना के बाद अपने घर और थाने पर बार-बार शौच करती रही।

शादीशुदा है आरोपी

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है। उसके बच्चे नहीं है। वह शराब पीता है और आवारा प्रवृत्ति का है तथा कुछ काम धंधा भी नहीं करता है।