अलवर. कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा पूरी शिद्दत से जिले भर में गुरुवार को मनाया जा रहा है। ईद के मौके पर जिलेभर की मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर की सभी बड़ी मजिस्दों में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। शहर में ईद की पहली नमाज सुबह 8.30 बजे शहर के नयाबास स्थित ईदगाह में अता हुई। फिर शहर की बाकी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुस्लिम धर्म के लोगों ने ईदगाह में बकरीद की नमाज अता करने के साथ ही देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुवाएं मांगी।
ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने ईद पर कुर्बानी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल नहीं करने की अपील की है। ईद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। सुबह से ही नए-नए कपड़े पहनकर लोग मस्जिद की ओर चल पड़े थे जहां ईद के अवसर पर विशेष नमाज अदा की गई। इधर जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह में पहुंचकर मुबारकबाद दी है।
बदा दे कि बुधवार रात्रि को ईद का चाँद दिखने पर आज ईद होने की तस्दीक की गई और मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। रात से ही लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देना शुरू कर दिया। देर रात तक खरीदारी का दौर चला और आज सुबह से ईदगाह मस्जिद समेत कई जगह पर ईद उल फितर की नमाज अता की गई।
ईद की नमाज होने पर जिला प्रशासन ने मीडिया के माध्यम से सभी को ईद की मुबारकबाद दी साथ ही शहर में शांति और सौहार्द रखने और एकजुटता से भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की। ईद के अवसर पर पुलिस बल भी मस्जिदों पर लगाया गया था ताकि नमाज के दौरान असामाजिक तत्व फिजा को बिगाडऩे की कोशिश न कर सके। ईदगाह पर अच्छे से नमाज अदा हुई है।