20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां बदमाशों ने युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग की, फरार होते समय बीच बाजार में किए कई फायर

फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Feb 23, 2021

Firing In Alwar: Criminals Fire On Young Boy At Bansur Market

राजस्थान में यहां बदमाशों ने युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग की, फरार होते समय बीच बाजार में किए कई हवाई फायर

अलवर. अलवर जिले में एक बार फिर से आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। सोमवार को अलवर जिले में अपराध की घटनाएं होने के बाद मंगलवार को जिले के बानसूर कस्बे में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के कंधे को छूटे हुए निकल गई। इससे पहले बदमाशों ने युवक पर लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया था। कस्बे के हरसौरा रोड पर दोपहर एक बजे के बाद दो दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने हवा में छह फायर किए । फायरिंग करते हुए वे मौके से फरार हो गए। घायल युवक को बानसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कराई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आपसी रंजिश का मामला

जानकारी के अनुसार यह आपसी रंजिश का मामला है। जिस युवक पर हमला हुआ उसका नाम हरिओम गुर्जर बताया जा रहा है। यह युवक धारा 302 में जेल में बंद था, जेल से यह कुछ दिन पूर्व ही बाहर आया था। वहां इस युवक की आपसी रंजिश चल रही थी। सूचना है कि जेल से ही किसी के कहने पर इस युवक के ऊपर हमले किया गया है।

अलवर में लगातार बढ़ रहे अपराध

अलवर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। इससे पहले सोमवार को अलवर शहर में चोरी के शक में दो व्यक्ति व एक महिला को बुरी तरह पीटा गया। वहीं एक मैनेजर का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया। नीमराणा पुलिस थाने के समीप स्थित बिजली निगम कार्यालय में अभियंता को बंधक बनाकर लाखों की लूट कर ली। इससे पहले भी इस माह कई वारदातें अलवर जिले में हुई हैं।