30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

द्वापर युगीन नीलकंठ मंदिर में उमडा श्रद्धा का सैलाब, किया नृत्य…देखें वीडियो

महाशिवरात्रि पर उपखंड क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। शशांक शेखर भोले भंडारी की शरण में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन-सत्संग किया। धूप-दीप, आक-धतूरे, बेर, गाजर, बिल्व पत्र अर्पित किए। परिवार की सुख-समृद्धि व नवजात की दीर्घायु की प्रार्थना की गई। द्वापर युगीन अज्ञातवास में बने सरिस्का क्षेत्र का नीलकंठ महादेव मंदिर भगवान श्रीकृष्णा, अर्जुन, द्रौपदी की याद दिलाते हैं, जहां देश-विदेश के श्रद्धालु पहुंचे।

Google source verification

मालाखेड़ा. महाशिवरात्रि पर उपखंड क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। शशांक शेखर भोले भंडारी की शरण में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन-सत्संग किया। धूप-दीप, आक-धतूरे, बेर, गाजर, बिल्व पत्र अर्पित किए। परिवार की सुख-समृद्धि व नवजात की दीर्घायु की प्रार्थना की गई। द्वापर युगीन अज्ञातवास में बने सरिस्का क्षेत्र का नीलकंठ महादेव मंदिर भगवान श्रीकृष्णा, अर्जुन, द्रौपदी की याद दिलाते हैं, जहां देश-विदेश के श्रद्धालु पहुंचे। छत्तीसगढ़ मणिपुर जैसे क्षेत्रों से भी अवकाश पर आए सीआरपीएफ के जवानों ने भगवान भोले की पूजा-अर्चना परिवार के साथ की।

…………………

मृत्युंजय महादेव मन्दिर की स्थापना पर निकाली शिव पालकी एवं आकर्षक झांकियां

राजगढ़. झरना धाम विकास समिति राजगढ़ की ओर से चतुर्थ शिव पालकी महाशिवरात्रि पर दोपहर को कस्बे की सैनी धर्मशाला से भगवान मृत्युंजय महादेव की शिव पालकी शोभायात्रा, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, रामलला की आकर्षक झांकी बैण्ड-बाजों के साथ शुरू हुई। अतिथि कोतवाल रामजीलाल मीना एवं पण्डित भगवान सहाय शर्मा ने मृत्युंजय महादेव की पूजा अर्चना कर शिव पालकी शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा कस्बे के सराय बाजार, गोल सर्किल, चौपड, अनाज मंडी, माचाडी चौक होते हुए झरना धाम पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। झरना धाम विकास समिति महासचिव पण्डित नरेन्द्र अवस्थी ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित मृत्युंजय महादेव मन्दिर निर्माण पर चर्चा की। इस मौके पर झरना धाम विकास समिति अध्यक्ष संत ज्ञानेश्वर शर्मा, महासचिव पं. नरेन्द्र अवस्थी, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित बडी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद रहे। इसके अलावा राजगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। श्रद्धालुओं की भीड शिव मन्दिरों पर पूजा अर्चना के लिए लगी रही। कस्बे के चौपड बाजार स्थित पंचमुखी शिव मन्दिर पर फूलडोल का आयोजन किया। शाम को बैंड-बाजों की धुनों पर शिवजी के भजनों की प्रस्तुति दी गई। रात्रि को शिव विवाह की कथा सुनाई गई। कस्बे के मालाखेडा बाजार स्थित शिव मन्दिर, बारलाबास के महाकालेश्वर, कुण्ड मोहल्ला शिव मन्दिर, गोविन्द देवजी मन्दिर, पंडान की गली के शिव मन्दिर पर भजनों की प्रस्तुति दी गई। कांकवाडी बाजार के शिव मन्दिर सहित अनेक मन्दिरों पर आकर्षक सजावट व रोशनी की गई। रात को शिवजी के ब्यावलो का आयोजन किया गया। टहला क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजोरगढ स्थित नीलकण्ठ महादेव मन्दिर पर पूजा-के लिए श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी।

कोठीनारायणपुर (राजगढ). कोठीनारायणपुर, जिरावली सहित आसपास के क्षेत्रों के शिव मन्दिरों पर महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड रही। जिरावली के मन्दिर पर भगवान शिव का पंचामृत अभिषेक कर भांग मेवों का श्रृंगार किया। शिवलिंग की भस्म आरती की गई। महिलाओं ने जेघड़ यात्रा निकालकर मन्दिरों में जलाभिषेक किया। इस मौके पर गोलू शर्मा, सौरभ शर्मा, सुरेश शर्मा सहित बडी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद रहे।

…………………..

नव विवाहितों ने चढ़ाई जोड़े की जेघड़, लगाए बम बम के जयकारे

पिनान. कस्बे सहित क्षेत्र के पाटन, गढ़ीसवाईराम, छिलोड़ी, राजपुर छोटा, बारा भडकोल, माचाड़ी, पाडा, बैरेर, बहडकोकलां आदि ग्रामीण अंचल में खुशी का माहौल छाया रहा। पुरुषों ने शिवालयों में पहुंचकर बम-बम के जयकारों के साथ शिव परिवार का बेर, गेहूं की बालियां, गाजर, आक-धतूरा आदि व्यंजनों से जलाभिषेक किया। नव विवाहित महिलाओं ने सिर पर जोड़े की जेघड़ धारण कर पुष्प आदि से थाल सजाकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। जोड़े की जेघड़ चढ़ाकर मन्नत मांगी। विश्व महिला दिवस व महाशिवरात्रि पर्व पर महिलाएं डीजे पर खूब थिरकीं।

……………………..

महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनायासकट. कस्बा सहित आसपास के गांव व ढाणियों में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया। शिवजी का उपवास रखा। शिवालयों में शिवजी का जलाभिषेक किया। मत्था टेक परिवार में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। कस्बे के चौथ माता मंदिर स्थित शिव मंदिर में नवविवाहिताओं ने बैंड बाजों के साथ जेघड़ चढ़ाई। भजन-कीर्तन भी किया। शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बम बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दी।

………………….

मन्दिरों में गूंजे भोले के जयकारे

नौगांवा. कस्बा नौगांवा और मुबारिकपुर के मन्दिर भोले के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने मन्दिरों में जाकर शिवालयों पर पूजा की। मुबारिकपुर बस स्टैण्ड स्थित सीताराम मन्दिर, महादेव बगीची सहित नौगांवा के सनातन धर्मशाला मन्दिर, सैनी समाज मन्दिर, हनुमान बगीची पर लोगों नेेे पूजा-अर्चना की। नवविवाहितों ने शिवालयों पर जाकर पूजा की। इस मौके पर उपवास रखा। नौगांवा के लोगों ने फिरोजपुर झिरका महादेव मन्दिर पर जाकर दर्शन किए।

……………………

शिव मंदिरों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

प्रतापगढ़. कस्बे व आसपास के क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया। मंदिरों व शिवालयों में दिनभर बम-भोले, ॐ नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। सुबह 5 बजे से ही भगवान महादेव की पूजा के साथ दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही थी। कस्बे के बूढा़ महादेवजी, गणेशजी, लक्ष्मीनाथजी, आश्रम नदी वाले शिव मंदिर, भूतेश्वर महादेव, नरसिंह देव शिव मंदिर, सहित सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में दिनभर भक्त भगवान का पूजन व भोग लगाते नजर आए। इस अवसर कई मंदिरों में रात में कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।

……………………..

तसई के प्राचीन पातालेश्वर मंदिर पर दो दिवसीय मेला शोभायात्रा में उमड़े लोग

कठूमर. तसई स्थित पातालेश्वर मंदिर पर दो दिवसीय मेला झांकियों के आयोजन से शुरू हुआ। मेले में महा आरती, शिव जागरण, दौड़ प्रतियोगिता, जिकड़ी दंगल आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्राचीन श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष उदय पहलवान ने बताया कि नथवारी स्थित हनुमान मंदिर से भगवान शिव की शोभायात्रा शुरू हुई। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन झांकियां सजाई। घोड़ियों का नाच व विभिन्न करतब दिखाए। शोभायात्रा में अनेक डीजे, बैंड-बाजे, बम रसिया शामिल थे। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्राचीन शिव मंदिर पहुंची। जहां सरपंच मुकेश सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भगवान शिव की महा आरती में भक्त शामिल हुए। रात को शिव जागरण किया। मेले के दूसरे दिन दौड़ प्रतियोगिता व जिकड़ी दंगल होगा। इस मौके पर समिति के नरेन्द्र जांगिड़, होती सिंह, रविन्द्र सिंह, नहनू सिंह, नैन, सुख सिंह आदि ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने उपवास किए। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई।

……………………

मंदिरों में रही भीड़

थानागाजी. कस्बे थानागाजी सहित ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांव-कस्बों के मंदिरों में बाबा भोले के भक्तों की भारी भीड़ रही। शिवालयों में जय भोलेनाथ, बम-बम भोलनाथ के साथ शिवमंत्र गूंजते रहे। सुबह से ही मन्दिरों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक पूजा अर्चना करते नजर आए। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए जेघड़, कलश सिर पर रख मन्दिरों में पहुंची। थानागाजी तहसील परिसर महादेव मंदिर, प्रतापगढ़ रोड नर्बदेश्वर मन्दिर, पुराने मोहल्ले, मांदरी मोहल्ले, माडा छात्रावास के पास वाले मन्दिर सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थानों सूरतगढ़ कुण्डों, पंचवटी, भानगढ़, नलदेश्वर महादेव मन्दिर, भर्तृहरि, नारायणी माता जैसे धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही भोले के भक्तों की भीड़ उमडी। भक्तों ने शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।

……………………..

पूजा-अर्चना में बीता दिन

अलावडा. कस्बा सहित आसपास क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा व उत्साह से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया। शिवालयों में जल व दूध से अभिषेक कर भगवान भोले शंकर व शिव परिवार की पूजा-अर्चना की गई। रात में भजन-कीर्तन व महाआरती का आयोजन हुआ।

……………………..

रैणी. महाशिवरात्रि के अवसर पर रैणी क्षेत्र के बनखंडी महादेव मंदिर, किलालकी महादेव मंदिर, जोगी मोहल्ला स्थित प्राचीन महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में शिव परिवार की पूजा कर व्रत किया। विधिवत पूजा अर्चना की गई।

………………..

दिन भर भक्तों को तांता लगा रहा

अकबरपुर. सरिस्का स्थित नंलदेश्वर के स्थान पर सुबह से ही शिव भक्तों की आस्था उमड़ी। दिन भर भक्तों को तांता लगा रहा। भक्तों ने पूजा कर परिवार व क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि कामना की।