27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में पहली बार बस में बेटिकट मिले यात्रियों से वसूला जुर्माना 

अलवर में राजस्थान रोडवेज एमडी के निर्देश पर अलवर में पहली बार बेटिकट मिले तीन बसों के तीन यात्रियों से किराया के 10 गुणा के हिसाब से 560 रुपए की वसूली की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर में राजस्थान रोडवेज एमडी के निर्देश पर अलवर में पहली बार बेटिकट मिले तीन बसों के तीन यात्रियों से किराया के 10 गुणा के हिसाब से 560 रुपए की वसूली की गई है। अलवर डिपो की ओर से यह पहल की गई है। सहायक प्रशासनिक अधिकारी सलमा मदान ने बताया कि पिनान-मंडावर के एक महिला यात्री ने टिकट नहीं लिया था।

उससे 10 रुपए के टिकट की 10 गुणा 100 रुपए राशि वसूली गई है। इसी तरह पिनान महुवा के एक यात्री से 350 और अलवर-बिलाईवाला में एक महिला यात्री से 110 रुपए की वसूली की गई है। मदान ने बताया कि जयपुर मुख्यालय निर्देश जारी कर चुका है कि बेटिकट मिले यात्रियों से टिकट की 10 गुणा राशि वसूल की जाएगी। इसी क्रम में पहली बार अलवर में यह कार्रवाई की गई है।