21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे को बचाने के चक्कर में फॉरेस्टर की मौत, CCTV  फुटेज आया सामने

अलवर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
less than 1 minute read
Google source verification

मृतक जोगिंदर व उसका बेटा अनिरुद्ध

अलवर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार शांति कुंज-111 निवासी 48 वर्षीय फॉरेस्ट जोगिंदर सिंह चौहान की जान चली गई। सुबह की सैर पर वे अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ निकले थे। इसी दौरान अरावली विहार थाना क्षेत्र के भवानी तोप चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक उनकी ओर आ गई।

खतरा देखते ही जोगिंदर सिंह ने अपने बेटे अनिरुद्ध को बचाना चाहा लेकिन इसी दौरान वे खुद कार की चपेट में आ गए। कार सीधे उन्हें चपेट में लेती हुई कुछ दूरी तक घसीटती चली गई। मौके पर मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


फॉरेस्ट की इस दुखद मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने जोगिंदर सिंह को शांत, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।