
फाइल फोटो।
जिले के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की तबीयत सोमवार देर रात अचानक बिगड़ गई। रात करीब 1 बजे उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, भंवर जितेंद्र सिंह अपने निजी सचिव देवेंद्र सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य पाई गई हैं। अस्पताल में करीब एक घंटे तक चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और वे अपने आवास लौट गए।
इस खबर से देर रात उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई थी, लेकिन डॉक्टरों की ओर से स्थिति सामान्य बताए जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। फिलहाल भंवर जितेंद्र सिंह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
यह भी पढ़ें:
गर्मी का कहर, लू से जनजीवन प्रभावित… 22 मई से बारिश की संभावना
Published on:
20 May 2025 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
